सारंगढ़: ग्राम पंचायत सालर में इन दिनों सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे बेचने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जिस प्रकार से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की प्रवृत्ति ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर लगी भूमि पर चल रहा है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले समय में गांव में एक भी शासकीय भूमि नहीं बचेगी। भविष्य में सरकारी अस्पताल या स्कूल भवन आदि की स्थापना करने की जगह नहीं मिलेगी।

मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में

जागरूक ग्रामवासियों के द्वारा किया गया है। इन दिनों गांवों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की कई शिकायतें आ रही हैं। इन्ही शिकायतों मे से एक महत्वपूर्ण शिकायत ग्राम पंचायत सालर से आई है। कलेक्टर सारंगढ़ बिलार्डगढ़ के जनदर्शन में की गई इस शिकायत में गांव के जागरूक रहवासियों ने कलेक्टर को शासकीय भूमि के खसरा नंबर और रकबा की जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम सालर के मुख्य मार्ग पर स्थित सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा किया जा रहा है।
ना किसी के पास पट्टा है और ना ही सरकारी भूमि के आबंटन संबंधी कोई प्रपत्र है, लेकिन दबंगई के साथ इस सरकारी भूमि को ना सिर्फ विक्रय किया जा रहा है, बल्कि खरीदने वाले क्रेता को निमार्ण कार्य करने संरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस सरकारी भूमि के अवैध खरीदी बिक्री को लेकर गांव के ही कर्ड जागरूक रहवासियों ने कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ से पूरे मामले मे शिकायत की है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
