सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत वनरक्षक भर्ती के प्रथम चरण में विभिन्न वन मंडलों राजनांदगांव, खेरागढ़, कवर्धा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़, ४ जांजगीर चांपा के साथ साथ उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा की कार्यवाही 22 मई 2023 से प्रारंभ होगी। दक्षता परीक्षा कार्यक्रम का रोल नंबरवार विवरण वेबसाईट सीजीफारेस्ट डाट काम में उपलब्ध है। आवेदकों के लिए आनलाईन प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 13 मई से वेबसाईट में अपलोड है। अभ्यर्थी आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर ओर जन्मतिथि एन्टी कर वेबसाईट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बन विभाग द्वारा 291 रिक्त पदों के लिए 12 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक ओर समय वृद्धि पश्चात् 31 जनवरी 2022 तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




