सरिया. स्थानीय मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव एक पेड़ में लटकते पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करा कर कफन दफन किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 18 मई सुबह सरिया बोंदा मार्ग पर धोबाबंध तालाब के पास एक पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शत्र लटकता पाया गया। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति का उप्र करीब 50 वर्ष की है. अज्ञात व्यक्ति का नई नायलान रस्सी से पेड़ में फंदा से लटकता देखा गया। सरिया टीआई विजय गोपाल यादव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी लिए के लिए विभिन्न ग्रुपों में अज्ञात व्यक्ति का शव शेयर किया गया। कहीं पर कहीं कोई जानकारी ना मिलने पर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर कफन दफन किया गया.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
