सक्ती जिले के पर्यटन स्थल दमऊधारा मे एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई युवक अपने एक दोस्त के साथ घूमने आया था नहाते समय उसका पैर फिसल गया और उसे गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद वह पानी मे डूब गया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पचेरी का रहने वाला चंद्र सागर नायक (18 वर्ष) अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त गुलशन खूंटे के साथ घूमने के लिए पर्यटन स्थल दमाउधारा आया था। थोड़ा घूमने के बाद दोनों झरने मे नहाने के लिए गए। दोनों थोड़ा ऊंचाई पर जाकर नहा रहे थे उसी समय अचानक पानी की वजह से चंद्र का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने की वजह से उसे चोट काफी आई और वह डूब गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

आनन-फानन मे उसके दोस्त ने मामले की जानकारी आस पास के लोगों को दी। आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने बताया की पर्यटन स्थल दमाऊ धारा मे एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर शव का पीएम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच की जा रही है।
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
