बिग ब्रेकिंग: रायगढ़ की बेटी विधि कोशले ने बढ़ाया मान 12 वीं मे किया टॉप,मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत और बारहवीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
यहां देख सकेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट-
बता दें कि 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट https://cgbse.nic.in/” https=”https” results.cg.nic.im पर चेक कर सकते हैँ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
