मंगलवार देर शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इसमें जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं सिर्फ एक अफसर ही रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। सारंगढ़ में भी एक अफसर ट्रांसफर किया है।

इसमें लैलूंगा एसडीएम, जनपद पंचायत रायगढ़ के सीईओ सहित डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है। तबादले में लैलूंगा एसडीएम प्रमोद गुप्ता का ट्रांसफर रामानुजगंज बलरामपुर जिले में किया है। डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल जनपद पंचायत सीईओ को सक्ती में डिप्टी कलेक्टर बनाया है।
वहीं कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर वेरनादत्त एक्का को सारंगढ़ बिलाईगढ़ में ट्रांसफर किया है। इसी तरह ऋतु हेमनानी को महासमुंद से रायगढ़ ट्रांसफर किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पदस्थ ज्वाइंट कलेक्टर भागवत जायसवाल को बलरामपुर रामानुजगंज भेजा है।
टेकराम महेश्वरी को बलौदाबाजार भाटापारा से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 39 राज्य प्रशासनिक अफसरों के ट्रांसफर किया है। जिले में ऐसे अफसर लंबे समय से पदस्थ उनका ट्रांसफर किया गया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
