सारंगढ़: मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने आम आदमी पार्टी द्वारा जिला में गहराता पेयजल संकट की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शहर और क्षेत्र में अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों में बहने वाली पानी नहीं मिलने के बाद भी नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा थमाए गए जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता जुगल किशोर तिवारी के नेतृत्व में विरोध जताया गया है और जल संकट की स्थिति को बताते हुए त्वरित निराकरण करने की मांग कलेक्टर की गई है।

कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में दिनोंदिन गहराता जल संकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़ भाग करनी पड़ रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
