कोरबा: प्रतियोगिता के इस दौर में इंजीनियरिंग व मेडिकल में अपना भविष्य तलाशने के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अच्छे कोचिंग इंस्टिट्यूट की तलाश रहती है , इसके लिए वे जिले एवं राज्य के बाहर बेहतर कोचिंग के तलाश में रहते हैं ।इसका फायदा उठाते हुए कई कोचिंग संचालकों द्वारा बड़े-बड़े दावे कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को सब्जबाग दिखाकर छला जाता है , जिससे कई बार तो विद्यार्थी अपने को ठगा हुआ महसूस करते हैं ।
लेकिन इन सब से उलट कोरबा में भी एक ऐसा कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो ना केवल छात्रों को बेहतर रिजल्ट देकर उनके भविष्य को संवार रहा है बल्कि उनका व्यक्तित्व विकास करते हुए इनमें अच्छे संस्कार भी पैदा कर रहा है।
निहारिका स्थित इकरा क्लासेस ने फिर से एक बार सफलता का परचम लहराया है , जेईई मेंस में 18 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित किया है, इनमें से 12 विद्यार्थी एसटी एवम् 3 , 3 विद्यार्थी एससी एवं ओबीसी वर्ग के शामिल हैं , अब ये विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे ।
इकरा क्लासेज के संचालक एवं रसायन शास्त्र के शिक्षाविद सरफराज ने बताया की पहले भी अनेकों विद्यार्थियों का चयन उनकी संस्थान से नीट एवम् जेईई में हुआ है ।
शिक्षाविद सरफराज ने इस कामयाबी पर बच्चों और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
