टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट IPL में धमाल मचाने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है.
गिल एनिमेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में भारतीय स्पाइडर-मैन को अपनी आवाज देंगे जो 2 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के निर्माता कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. शुभमन गिल पंजाबी हिन्दी भाषा में स्पाइडर मैन के इस फिल्म में डबिंग करेंगे. इस फिल्म में भारतीय स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर का बड़े पर्दे पर डेब्यू होने जा रहा है. फिलहाल शुभमन गिल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं धमाल मचा रहे हैं. इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर अब शुभमन गिल हैं. गिल ने अब तक इस सीजन 11 मैचों में 469 रन बनाए हैं.

इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए 23 साल के गिल ने लिखा- ‘शुभ मैन अब स्पाइडर मैन है! स्पाइडर मैन:अक्रॉस द स्पाइडर वर्स में इंडियन स्पाइडर मैन, पवित्र प्रभाकर के लिए अपनी आवाज देने के लिए उत्साहित हूं. इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही जारी किया जाएगा, एक्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए.’
स्टार क्रिकेटर ने इस फिल्म को लेकर कहा ‘इस फिल्म में पहली बार भारतीय स्पाइडर-मैन बड़ी स्क्रीन में नजर आएंगे. हमारे भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर की हिंदी पंजाबी भाषा में आवाज बनना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था. पहले से ही मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
