20लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी….
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा जिले मे सभी थाना प्रभारीओं को समय -समय मे निर्देशित किया जाता रहा है कि जिले अवैध कार्यों मे संलिप्त लोगों पर कडी से कडी कानूनी कार्यवाही करें l
जिले मे अवैध शराब,चोरी,जुआ सट्टा, अवैध मादक पदार्थ गाँजा कि बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी को समय – समय मे निर्देशित करते आ रहें हैl इसी कडी मे आज दिनाँक 07-05-2023 को थाना प्रभारी सरिया विजय गोपाल को जरिये मुखबिर मोबाइल से सूचना मिला कि ग्राम बार मे धनीराम सहिस अपने घर मे कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है,
जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारी अति0पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं एस0डी0ओ0पी0 सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अवगत कराकर उनके कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया विजय गोपाल ने प्र. आर. अर्जुन सिंह पटेल को हमराह स्टॉफ के ग्राम बार रवाना किया l जहाँ मुखबिर के बताए अनुसार उपरोक्त व्यक्ति के घर गए और उपरोक्त व्यक्ति को आवाज लगाए जो अंदर से एक व्यक्ति बाहर आया जिसे नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम धनीराम सहिस पिता रामचंद्र सहिस उम्र 35वर्ष साकिन बार थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ. ग.) का निवासी होना बताया जिसे शराब के बारे मे पूछताछ पर एक पीला रंग के प्लास्टिक सिमेंट के खाली बोरी के अंदर 04सफ़ेद रंग के झिल्ली बंधा हुआ जो प्रत्येक झिल्ली मे 05-05लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब जुमला 20लीटर किमती 4000 रुपये को पेश किया, जिसे आरोपी से जप्त कर उपरोक्त व्यक्ति को आब. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, कार्यवाही में प्र.आर.अर्जुन सिंह पटेल आर. टीकाराम पटेल, अमर खूंटे महिला आरक्षक सविता यादव कि सराहनीय भूमिका रही l
- छत्तीसगढ़:शराब के लिए मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे, तो ‘हैवान’ ने कर दिया ममता का कत्ल… - March 6, 2026
- छत्तीसगढ़:जंगली हाथी के हमले में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी की मौत… - March 6, 2026
- 6 March: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में अचानक वृद्धि के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल… - March 6, 2026
