अब सभी प्राइमरी स्कूलों में छह वर्ष की आयु के बच्चों को ही कक्षा एक में दाखिला मिल सकेगा। अभी तक पांच वर्ष से छह वर्ष के बीच की उम्र होने पर भी उन्हें कक्षा एक में दाखिला दे दिया जाता था। यह निर्णय यूपी शिक्षा बोर्ड ने लिया है।

अभी तक पांच से छह साल के बीच की उम्र पर भी प्रवेश
वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-24 में ऐसे बच्चे जिनकी आयु पांच वर्ष से छह वर्ष के बीच है और उन्हें कक्षा एक में दाखिला मिल चुका है, उन्हें आयु में छूट देकर दाखिला मान्य माना जाएगा। आदेश जारी होने के बाद अब ऐसे बच्चे जो 31 जुलाई तक छह वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हों उन्हें ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा दीपक कुमार के मुताबिक नर्सरी, लोवर केजी व अपर केजी में अध्ययनरत ऐसे बच्चे जिनकी आयु छह वर्ष से कम है, उन्हें फिलहाल कक्षा एक में दाखिला देने में कोई व्यवधान नहीं होगा। आगामी वर्षों में प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को छह वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही कक्षा एक में दाखिला दिया जाएगा।
अब छह से कम उम्र तो प्री-प्राइमरी में हो सकेगा एडमिशन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्री-प्राइमरी व छह वर्ष की आयु पूरी करने पर ही कक्षा एक में प्रवेश देने की व्यवस्था है। अब इसे सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
