एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक छात्रा को जबरदस्ती पकड़कर छेड़खानी करते दिखाई दे रहा है।

वहीं छात्रा जमीन पर बैठकर खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है लेकिन टीचर है कि जबरदस्ती छात्रा के साथ अश्लील हरकत रह रहा है।
वायरल वीडियो मिर्जापुर जिले के एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का बताया जा रहा है। छात्रा के साथ एक शिक्षक द्वारा छेड़खानी किए जाने का यह वीडियो होली के समय का बताया जा रहा है। शिक्षक रंग लगाने के बहाने छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा है। वहीं एक छात्रा ऐसा करने से उसे रोक रही है, लेकिन शिक्षक मानने को तैयार नहीं है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्रा द्वारा वीडियो बनाया जा रहा है। इस संबंध में आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके निलंबन का प्रस्ताव निदेशक को भेजा जा रहा है। बता दें कि यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच हुआ है। लोग इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
