छग दंतेवाड़ा के अरनपुर में 26 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए डीआरजी के जवानों को भाजपा परिवार सारंगढ़ ने भारत माता चौक पर शाम 6 बजे श्रद्धांजलि दी गई। नक्सली हमले की कड़ी निंदा की और शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि दंतेवाड़ा में एक कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 जवान और एक ड्राइवर की शहादत हुई है। भाजपा परिवार सारंगढ़ की संवेदना उन परिवारों के साथ हैं और हम शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, अजय गोपाल, अमित तिवारी, अमित अग्रवाल, मयूरेश केसरवानी, रामचरण पटेल, मनोज लहरे, मनोज जायसवाल, चिंताराम साहू, रामेश्वर सिंह ठाकुर, अवधेश ठेठवार, पार्षद सत्येंद्र सिंह बरगाह, जीवन रात्रे सहित बड़ी संख्या में सारंगढ़ भाजपा पदाधिकारी व आम नागरिक उपस्थित रहे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




