भारतीय रिजर्व बैंक और शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यालयीन बच्चों में वित्तीय साक्षरता जागरूकता बढ़ाने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास के साथ साथ वैज्ञानिक और तार्किक सोच का विकास होता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों मे वित्तीय साक्षरता व बुनियादी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी मिलती है।

उक्त बातें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े ने भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान मे विगत दिनों आयोजित वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता के आयोजन पर बच्चों और शिक्षा विभाग की टीम को बधाई दी। सायबर फ्राड से बचाव और डिजिटली वित्तीय लेन देन की जानकारी स्कूली बच्चों को मिले, इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग लेन देन और वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण व बुनियादी बातों के बारे मे जन जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि विकासखंड से चयनित टीम जिला व
जिला से चयनित टीम राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मुकेश कुर्रे ने बताया कि इस क्विज प्रतियोगिता में कुसुम साहू की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, अंशुमन व साथी ने द्वितीय और सुनीता साहू की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया।
आरबीआई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व लीड बैंक मैनेजर सुरेश रामदास दामके ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े, नोडल अधिकारी मुकेश कुरें, बैंक मैनेजर सुरेश रामदास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल सुदीप्त प्रधान व संस्था की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

