राज्य शासन के कर्मचारियों को एनपीएस अथवा ओपीएस पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने को अंतिम अवसर दिया गया है। शासकीय सेवक आठ मई तक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एनपीएस अथवा ओपीएस के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में अवसर नहीं दिया जाएगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एनपीएस में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एनपीएस अथवा ओपीएस विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस आशय का पत्र वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
