कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यशाला में अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर अशोक तिवारी उपस्थित थे। तिवारी ने मांग की पंजियों के संधारण, बैंक में जमा की जाने वाली राशि व वसूली राशि, भू राजस्व व विविध राजस्व,
भू राजस्व संहिता की धारा 57 व धारा 59, बी 1, किस्तबंदी, आरबीसी की कंडिकाएं, जुर्माना व शास्तियां, विभागीय जांच और कार्यवाही, नजूल संबंधी प्रकरण, स्थापना शाखा के अंतर्गत पदस्थापना पदोन्नति प्रक्रिया, डीपीसी बैठक, अधिकारियों कर्मचारियों के सेवा पुस्तिकाओं का संधारण, राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया और राजस्व मुहर्रिर शाखा के कामकाज इन सभी विषयों पर अपना व्याख्यान दिया।

इसके साथ ही नक्शा बनाकर बंटाकन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार आमंत्रित तहसीलदार बेलतरा शशिभूषण सोनी ने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता के संदर्भ में भुइयां पोर्टल में हुए सुधार के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा और डा. स्निग्धा तिवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
