सारंगढ़। राज्य में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है, तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है। ऐसे अजा, अजजा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैटिक छात्र वृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 22 23 हेतु आनलाईन पोस्टमेटिक छात्र वृत्ति कक्षा 12 वीं से पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट के माध्यम से आन लाईन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण हेतु आनलाईन आवेदन 27 अप्रैल से 3 मई तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लाक करने 10 मई तक, सेंक्शन आर्डर लाक करने 15 मई तक की तिथि निर्धारित की गई है।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
