कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कई बार सुनने को मिलता है कि स्कूल में शिक्षक सही समय पर नहीं आते, देर से आते हैं, कई बार बिना जानकारी या सूचना के अनुपस्थित है। यह स्थिति नही होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूल में आने वाले शिक्षकों के समय पर उपस्थिति की मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाए ताकि शिक्षकों की विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इसके बाद भी अगर कोई लापरवाही करते पाये जाते है अथवा बिना बताये अनुपस्थित रहते है तो उन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मीनू के अनुसार दें मध्यान्ह भोजन
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए बच्चों को मीनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन पौष्टिक एवं गर्म रहे, ताकि बच्चों को उसका पूरा लाभ मिले। उन्होंने मध्यान्ह भोजन का मीनू चार्ट सभी स्कूलों के दीवार में पेन्ट करवाने के निर्देश दिए।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
