रायगढ़, एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा अंतर्गत आंगनबाड़ी में रिक्त 22 विभिन्न पदों के लिए 9 मई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें कार्यकर्ता के 8 पद, मिनी के 1 पद एवं सहायिका के 15 पद रिक्त है। इच्छुक आवेदिका 9 मई 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय लैलूंगा में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम आवेदन जमा कर सकते है। इसके लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष की होनी चाहिए। एक वर्ष से अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा में संपर्क कर सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
