बिलाईगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही…मादक पदार्थ परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपी से 05 किलो मादक पदार्थ एवं सफेद रंग की ईक्को कार क्रमांक CG W 4942 को किया गया जप्त…
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है l इसी क्रम में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 22,03,2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के ईक्को कार में दो व्यक्ति उड़ीसा तरफ से मादक पदार्थ (गांजा) परिवहन करते बिलाईगढ़ की ओर आ रहे हैं की सूचना पर बिलाईगढ़ के पास एक कार को रुकवा कर चालक एवं बगल में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम बताया तथा विधिवत नोटिस देकर गाड़ी की तलाशी लेने पर 05 पैकेट मादक पदार्थ मिला, जिसे ,मादक पदार्थ एवं कार क्रमांक CG 22 W 4942 को समक्ष गवाह के मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी( 1 ) विनोद नायक पिता संतराम नायक उम्र 32 साल साकिन तौलिडिह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़
(2) राहुल दास उर्फ छोटू पिता खीकदास मानिकपुरी उम्र 22 साल साकीन मुड़ापार थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा के कब्जे से 05 किलो मादक पदार्थ कीमती 25000 ₹ एवं एक सफेद रंग की ईक्को कार क्रमांक CG W 4942कीमती 300000 ₹ जुमला कीमती 325000 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 20 बी NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल बलोदाबाजार भेजा गया l
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी Asi नरेंद्र मनहर , प्र.आर 956 निशांत दुबे प्र,आर 212 भंवरलाल काटले आर.सत्येंद्र बंजारे दिलीप तेंदुए शंकर कुर्रे ओमचंद साहू एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा
