चाय पीने के 5 बड़े नुकसान,गर्भवती महिला भी थोड़ा कम ही करे सेवन,लापरवाही पड़ सकती है भारी…
चाय का शौक लगभग सभी उम्र के लोगों को होता है. कई लोगों की सुबह ही चाय की चुस्की के साथ होती है. चाय कई लोगों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.
मौसम चाहे जो भी हो लेकिन चाय की चुस्की जरूर लेनी रहती है. चाय को दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय पेय पदार्थ माना जा सकता है. कई लोग तो दिन में एक-दो बार नहीं बल्कि काई बार चाय पी जाते हैं. हालांकि चाय से ज्यादा प्यार लोगों को परेशानियां पैदा कर सकता है. इसके ज्यादा सेवन से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं. चाय का ज्यादा सेवन करने से आपकी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक लोगों को एक दिन में तीन या चार कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए. अगर आप दिन में 710 ml से ज्यादा चाय पीएंगे तो हेल्थ को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. आइए आज हम आपको ज्यादा चाय पीने से स्वास्थ्य को होने वाले हानि बताते हैं.
1.मेंटल हेल्थ पर बुरा असर: चाय में कैफीन की अत्यधिक मात्रा होती है. कैफीन का ज्यादा सेवन करने से सिरदर्द, तनाव और एंजाइटी बढ़ सकती है. ज्यादा चाय पीने से घबराहट भी हो सकती है. यह कह सकते हैं कि इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए.
2.गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक: चाय का ज्यादा सेवन करना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. कैफीन का ज्यादा इनटेक प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन पैदा कर सकता है. कई बार इसकी वजह से गर्भपात तक की नौबत आ सकती है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी प्रभावित होता है. गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए.
3.नींद की समस्या: चाय के ज्यादा सेवन से नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है. नींद न आने की वजह से मानसिक तनाव, आंखो के नीचे काले घेरे और एंग्जाइटी जैसी कई और दिक्कतें भी होने की संभावना बनी रहती है. चाय में मौजूद कैफीन आपकी स्लीप साइकल को प्रभावित करता है. सोने से 6 घंटे पहले तक कैफीन का सेवन करने से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है.
4.आंतों के लिए नुकसानदायक: चाय का ज्यादा सेवन करना आंतों के लिए भी नुकसानदायक होता है. इसके ज्यादा सेवन से आंतों के खराब होने का खतरा बना रहता है जिससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है. इस कारण से अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.
5.गैस बनना: बहुत लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है. जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इससे गैस और पेट में जलन की परेशानी हो सकती है. साथ ही शरीर में कमज़ोरी भी आ सकती है. इसलिए खाली पेट भी चाय नहीं पीना चाहिए.
