छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक कुएं से साफ करने के दौरान अचानक दीवार पर हनुमान जी नजर आ गए।

लोगों को दीवार पर हनुमान जी की आकृति दिखते हैं वहां भक्तों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने इकट्ठे होकर जय हनुमान और जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर हनुमान जी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।तस्वीर में देखा जा सकता है कि आकृति में ऊपर की ओर लंबी पूंछ और हाथ-पैर नजर आ रहे हैं।

150 सालों से नहीं हुई थी मंदिर की सफाई
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित बावली वाले हनुमान मंदिर के बावली की सफाई पिछले 100-150 सालों से नहीं हुई थी। इसके बाद बावली की सफाई करवाई जाने लगी। इस दौरान सफाईकर्मियों को बावली( कुएं का बड़ा रूप) की दीवार पर एक आकृति नजर आई। यह आकृति वानर स्वरूप की थी। इसके बाद शनिवार को सुबह से मंदिर में भक्तों का तांता लगने लगा। इस दौरान रायपुर नगर निगम के सभापति भी पहुंचे। उन्होंने बावली में दिख रही बजरंगबली की आकृति को प्रणाम किया।
लोगों को बांटा गया प्रसाद
इसके बाद दोपहर को विशेष आरती की गई। फिर मंदिर पहुंचे लोगों को प्रसाद बांटा गया। यह रायपुर शहर का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां पुरानी बावली है। यह बावली 500 साल पुरानी बताई जाती है।बताया जाता है कि पानी के स्त्रोत के लिए जब यहां खुदाई शुरू हुई थी तो बजरंग बली की तीन प्रतिमाएं निकली थीं। इसके बाद एक प्रतिमा बावली के बगल में ही स्थापित कर दी गई। इसके बाद मंदिर का नाम बावली वाले हनुमान जी पड़ा। वहीं दूसरी प्रतिमा दूधाधारी मठ और तीसरी प्रतिमा गुढ़ियारी इलाके के तालाब के किनारे स्थापित की गई।
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
- शिक्षा और साहित्य में चमकीं प्रियंका गोस्वामी: भव्य समारोह में हुआ सम्मान, पत्रकारों की भूमिका को मिला सलाम… - April 24, 2026
