खरसिया में कथित रूप से गोद ली गई 5 साल की मासूम बच्ची को तीन दिनों तक बाथरूम में बंद करने वाली सरकारी स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर को डीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। खरसिया बीईओ ने भी शिक्षिका को नोटिस भेजा है। 24 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होकर शिक्षिका को जवाब देने कहा है। डीईओ बी बाख्ला ने बताया कि संबंधित शिक्षिका को देर शाम नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल 5 साल की मासूम बच्ची को बाथरूम में बंद कर प्रताड़ित कर रही थी। इसमें पुलिस ने खरसिया में एचएम आशा अग्रवाल के घर में बाथरूम से रेस्क्यू किया था। शिक्षिका ने बच्ची को अंबिकापुर से लाया था। हालांकि इस मामले में चाइल्ड लाइन ने सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करने के बाद उस मामले में अभी तक आगे कार्रवाई नहीं की है। पुलिस भी चाइल्ड लाइन के कार्रवाई का इंतजार कर रही है। खरसिया बीईओ ने नोटिस दिया है। सोमवार को जवाब आने के बाद शिक्षिका को निलंबित किया जा सकता है।
विभाग से मांगी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने भी बाल संरक्षण विभाग से रिपोर्ट मांगी है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, उसके अनुसार शिक्षा विभाग कार्रवाई प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। हालांकि बाल संरक्षण विभाग ने शिक्षा विभाग को जानकारी देने समय देने की बात कही है। अफसरों को सोमवार को कार्रवाई करने की बात कही है, क्योंकि शनिवार और रविवार को छुट्टी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




