सारंगढ़: कोतवाली पुलिस की पकड़ मे आया शराब तस्कर, 48 पाव देशी शराब बरामद, नहर रोड पर पकड़ा गया आरोपी…
सारंगढ़। सारंगढ़ कोतवाली पुलिस के हाथ 48 पाव देशी प्लेन शराब को अवैध रूप से विक्रय के लिये ले जा रहा आरोपी पकड़ मे आया है। नगर पालिका सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 1, कुटेला से खम्हारडीह रोड पर शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ललीत कुमार सिदार पिता बैशाखू सिदार उम्र 47 वर्ष सा0 छिन्द थाना सारंगढ के कब्जे से 48 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद किया गया है जिसके बाद आरोपी पर धारा 34(2)59(क) आब0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ पुलिस नें मुखबिर से सूचना पर वार्ड न0 1 कूटेला नहरपार खम्हारडीह रोड के पास आरोपी ललीत कुमार सिदार पिता बेशाखू सिदार उम्र 47 वर्ष सा0 छिन्द थाना सारंगढ के कब्जे से 48 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 3840 रू0, को जप्त किया है। समय 22.04.23 के 1020 बजे घटना स्थल ग्राम वार्ड नं० 01 कूटेला नहरपार खम्हारडीह रोड के पास सूचना दिनांक 22.04.23 के 12-00 बजे नाम आरोपी ललीत कुमार सिदार पिता बैशाखू सिदार उप्र 47 वर्ष सा0 छिन्द थाना सारंगढ माल का विवरण एक राजश्री पान मशाला के थैला अंदर भरा 48 पाव देशी प्लेन मदिर प्रत्येक में 180रू भरा जुमला 8.640 लीटर कीमती 3840 रू0 बरामद हुआ है। इस संबंध में सारंगढ़ पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम वार्ड न0 1 कुटेला नहरपार खम्हारडीह रोड के पास नाकाबंदी कर आरोपी को ग्राम सारंगढ तरफ से पेदल आते रेड किया पूछताछ करने पर अपना नाम ललीत कुमार सिदार पिता बैशाखू सिदार उम्र 47 वर्ष सा0 छिन्द का होना बताया तथा बिक्री हेतु 48 पाव देशी प्लेन मदिरा परिवहन करना बताया। आरोपी ललीत कुमार सिदार द्वारा अवैध रूप से 48 पाव देशी प्लेन मदिरा बिक्री हेतु परिवहन करना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष एक राजश्री पान मशाला के थैला अंदर भरा 48 पाव देशी प्लेन मदिर प्रत्येक में 180रू भरा जुमला 8.640 लीटर कीमती 3840 रू0 जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी ललीत कुमार सिदार पिता बेशाखू सिदार उप्र 47 वर्ष सा0 हिन्द थाना सारंगढ पर धारा 34(2)59(क) आब0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।
