सारंगढ़। छत्तीसगढ़ लगातार तेज गर्मी के बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज ओर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने ओर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जगह ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की है। इसका असर सारंगढ़ में कल शनिवार की शाम देखने को मिला जहां बारिश के साथ ओले भी गिरे और शाम 8 बजे तक रूकरूककर बारिश होती रही।

रायपुर मोसम विभाग ने 21 अप्रैल को प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व रायपुर संभागों के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने,अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई थी। साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा बस्तर संभाग के सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव में कुछ स्थानों पर गरज व व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात होने, आंधी चलने और एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि होने की संभावना जताई थी। इसी बीच शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई ओर ओले भी गिरे। बारिश होनें का यह सिलसिला रूक-रूककर रात 8 बजे होता रहा। इस बारिश से बढ़ी हुई गर्मी से आम जनता को राहत मिली है। मोसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए इसी तरह तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




