सारंगढ। मछली पालन करने के लिये लिया गया गांव के तालाब किनारे में मरा पड़ा हुआ दो मछलिया को लेकर हुए विवाद मे दो लोगो ने मिलकर गांव क टान्टुन मिरी के साथ गाली गलोच और मारपीट किया। सरिया पुलिस ने दोनो आरेपी पदुम रात्रे और सरहू ओग्रे क खिलाफ 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार टान्टुन मिरी पिता स्व.छवा मिरी ने बताया कि वह ग्राम पिहरा थाना सरिया का निवासी है तथा कृषि कार्य करता है गांव में ही प्रोढ शिक्षा पढाई किया है। उसक दो लड़के है दोना लड़के उसके साथ ही रहते है उनके घर के सामने एक तालाब है जो उसके लड़के एवं गांव के लड़के लोग उपरोक्त तालाब पर मछली पालन किये हैं। दिनांक 20/04/23 के करीब 12/00 बजे दोपहर को उपरोक्त तालाब में दो बडा मछली मरा हुआ तालाब के किनारे पर पडा हुआ था। उसी की बात को लेकर पिहरा गांव के समिति के लडका पदुम रात्रे ,सरहु ओग्रे दोनो तालाब के पास मिले और मछली मारने की बात को लेकर वाद विवाद करने लगे तब टान्टुन मिरी अपने घर चला आया और अपने लडके लोगो को इस संबंध में जानकारी दिया कि दिनांक 21/04/23 के करीब 07 से 08 बजे के मध्य रात मे गांव के बस्ती में घुमने गया था उसी समय ठाकुर देवता मंदिर के पास पदुम रात्रे ,सरहु ओग्रे मिले ओर पुन मछली मारने की बात को लेकर दोनो एक साथ गंदी गंदी गाली गलोच कर जान से मारन की धमकी देते हुए सरहु ओग्रे आगे से हाथ में रखे डंडे से मेर सिर एवं बाए पैर के जांघ को मारने लगा और मै बचाव अपने आप को करने लगा तो दोनो नाली पर मुझे गिरा दिये नाली में गिरने क बाद पुन दोनो मारपीट कर दोनो अपने घर तरफ चले गये। सरिया पुलिस ने दोनो आरोपी पदुम रात्रे और सरहूओग्रे के खिलाफ 294, 323, 34, 506 के तहत पंजीबद्ध कर लिया गया है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

