भाजपा नेताओं ने बड़ी बड़ी बातें कहकर सिर्फ सारंगढ़ की जनता को छला है – विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े.. हमारी कांग्रेस सरकार ने जो अपना वादा किया था उसे पूरा किया – अरुण मालाकार..
सारंगढ़: विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए बोले आज हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ बहुत अन्याय हो रहा है अपने बात को सभी को रखने का अधिकार है लेकिन राहुल गांधी के आवाज को लोकसभा में बंद कर दिया गया हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूषेश बघेल सभी की बातों को सुनते हैँ।
लेकिन भाजपा सरकार पिछले 9 साल से देश को बर्बाद करने में जुटे हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है कांग्रेस के शासनकाल में पेटेल डीजल 50 रुपए से 60रुपए में मिलता था आज 100 रुपए के पार पेटोल डीजल मिल रहे हैं। रसोई गैस की कीमत 400 थी आज 1200 के पार हो गई है लाखां युवाओं को रोजगार देने वादा किया था लेकिन एक भी युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं ओर सभी के खाते में 15 लाख भेजने का वादा किया था किसी के खाता में अब तक 1रुपए भी नहीं आया। उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है आप सब देख रहे हैं बीजेपी के नेता यहां आकर बड़े बड़े
बोल कर जाते हैं लेकिन करते कुछ नहीं है डा रमन सिंह ने किसानों को 21 सौ रुपए धान एवं बोनस साथ ही साथ सारंगढ़ को जिला बनाने वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया उनके विधायक रहने के बाद भी सारंगढ़ वासियों को ठगने का काम बीजेपी पार्टी ने किया है आज हमारी कांग्रेस सरकार ने जो अपना वादा किया था उसे पूरा किया है ओर सारंगढ़ को जिला बनाया एवं किसानों का कर्जा माफ एवं 2640 में धान खरीदी कर रहे हें भूपेश है तो भरोसा है केंद्र में बेठे मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी को बधाई आभार कोसीर गांव के हाट बाजार में विधायक और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटे और भाजपा सरकार के कृत्यों की निंदा किये । नुक॒कड़ सभा में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोतम साहू ,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे , जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े , महेंद्र गुप्ता , सरपंच लाभो राम लहरे ,लालबहादुर चन्द्रा ,सनत चन्द्रा , राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष फूलकुमार विश्वकर्मा ,गौरी चन्द्रा , जितेंद्र चन्द्रा ,अशोक आदित्य , राजेन्द्र राव , विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,गुलशन लहरे , नरेश , एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
