छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम संस्थान समिति, रायपुर गठित किया गया था।
अब Eklavya Model Residential School Chhattisgarh Bharti के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसके माध्यम से पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास अधीक्षक के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए CG School Teacher Vacancy के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी इस खबर में देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही नौकरी के लिए आवेदन करें।
CG Teacher Job 2023 वैकेंसी डिटेल्स
विभाग का नाम
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम संस्थान समिति, रायपुर
कुल पदों की संख्या
54 पद
पद का नाम
पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास अधीक्षक
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन फॉर्म
कार्य क्षेत्र
छत्तीसगढ़
श्रेणी के अनुसार नौकरी
स्टेट गवर्नमेंट जॉब
आधिकारिक वेबसाइट
www.eklavya.cg.nic.in
Alos CGKV Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ कामधेनु यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन
CG Teacher Job 2023 शैक्षणिक योग्यता
आवेदनकर्ता के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
CG Teacher Job 2023 उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
CG Teacher Job 2023 महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
समकक्ष योग्यता प्रमाण-पत्र
आधार कार्ड
जाति सत्यापन प्रमाण-पत्र
राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण-पत्र
CG Teacher Job 2023 चयन प्रक्रिया
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को इन विभिन्न चयन मापदंड से गुजरना होगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा
साक्षात्कार
दस्तावेज़ सत्यापन
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

