सारंगढ़ । मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष गायकवाड के चेंबर में 2 करोंड़ 65 लाख रुपए लागत की मुड़ा तालाब निर्माण, 7 नग सामुदायिक भवन 97 लाख 6 हजार रुपए की निविदा परिपत्र खोली गई । इस दरमियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी गायकवाड, उपअभियंता कंवर , विभागीय कर्मचारी चूड़ामणि, राजू ,गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जसविंदर सिंह छाबड़ा, हरविंदर पाल सिंह भामरा, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, ठेकेदार प्रकाश अग्रवाल , ठेकेदार शिव अग्रवाल, ठेकेदार दुर्गेश स्वर्णकार , पार्षद शुभम वाजपेई , पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष, रवि सिंह ठाकुर , सूर्य कुमार तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ ही साथ पत्रकार और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

विदित हो कि – निविदा परि पत्र खोले जाने के दरमियान सामुदायिक भवन 7 नग निर्माण में दो निविदाएं प्राप्त हुई थी । हरविंदर पाल सिंह एवं जसविंदर सिंह छाबड़ा का निविदा खोली गई । वही मुड़ा तालाब निर्माण के लिए जो निविदा पत्र प्राप्त हुए थे उसमें से गुरुनानक कंस्ट्रक्शन अपना निविदा वापस ले लिया। 5 निविदाओं में मनोज केडिया , पीयूष कंस्ट्रक्शन, संतोष अग्रवाल, अशोक केजरीवाल, परवीन अग्रवाल की निविदाएं उपरोक्त लोगों की उपस्थिति में खोली गई । जिसमें एक ठेकेदार के निविदा पत्र में अमानत राशि, डीडी 3 हजार का अनुपलब्ध रहा । मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा निविदा खोले जाने के समय मोबाइल के माध्यम से वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी ।
ज्ञातव्य हो कि – निविदा परिपत्र खोले जाने के पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष गायकवाड एवं उप अभियंता उत्तम कुमार कंवर ने प्रेस को बताया कि – निविदा परिपत्र अब निविदा समिति के द्वारा जांच की जाएगी । इस समिति में मुख्य नगरपालिका अधिकारी , अधीक्षण अभियंता, एसी एवं सी जैसे अधिकारी के द्वारा निविदा परिपत्र का बारीकी से जांच व निरीक्षण किया जाएगा । तदुपरांत न्यूनतम दर वाली निविदा परिपत्र पास होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के पास भेजी जाएगी , जहां से निविदा परिपत्र स्वीकृत होने के बाद उक्त निविदा दाता ठेकेदार के साथ नगर पालिका कार्यालय द्वारा एमओयू किया जाएगा ।नगरपालिका कार्यालय द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात कार्यादेश जारी किया जाएगा ।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

