रायगढ़। दिनांक 19.04.2023 को जूटमिल पुलिस की पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर सूचना पर छातामुड़ा अटल चौक के पास सार्वजनिक स्थान में स्टील के धारदार हथियार (फरसा) से लोगों को डराते –धमकाते अरोपी उमाशंकर साहू पिता रमेश साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी सांगीतराई डीपापारा थाना जूटमिल रायगढ़ को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से युवक के हथियार लेकर आमजगह पर उत्पात मचाने की सूचना मिली थी, जिस पर पेट्रोलिंग को मौके पर भेजकर कार्यवाही कराया गया । आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । आर्म्स एक्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक सत्या यादव और विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
