बिग ब्रेकिंग: अगर आपके फोन मे हैँ ये 60 एप्स तो लीक हो रहा आपकी प्राइवेसी और प्राइवेट डाटा,फोन से तत्काल करें डिलीट….
अब यह आम बात हो चुकी है कि समय-समय पर असली जैसे दिखने वाले ऐप्स मैलवेयर फैलाते पाए जाते हैं। इसीलिए यूजर्स के लिए अपनी डिवाइस को अपडेट करना जरूरी है। एक बार फिर 6 से ज्यादा ऐसे पॉप्युलर ऐप्स का पता चला है जिन पर मैलवेयर अटैक हुआ है।
Google Play Store पर इन ऐप्स को कुल 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इन ऐप्स के डिवेलपर्स ने गलती से एक थर्ड-पार्टी लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके ऐप्स (Apps) में वायरस जोड़ दिया। मैलेवेयर को ‘Goldoson’ नाम दिया गया है और इसके चलते ही ऐप्स काम नहीं कर रहे हैं।

Google ने दावा किया है कि इस तरह के मैलवेयर से बचने के लिए कंपनी सभी संभव प्रयास कर रही है। phonearena को दिए एक बयान में गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि अगर हमें कोई ऐसा ऐप मिलता है जो हमारी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है, तो हम उचित कार्यवाही करते हैं। हमने डिवेलपर्स को इस बारे में जनकारी दे दी है कि उनके ऐप गूगल प्ले की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं और सपोर्ट जारी रखने के लिए इन्हें ठीक करने की जरूरत है। इसके अलावा यूजर्स के लिए Goolge Play Protect भी है जो ऐंड्रॉयड डिवाइस पर पहचाने गे मैलिशस ऐप के बारे में चेतावनी देता है।

कितना खतरनाक है GOLDOSON वायरस?
सिक्यॉरिटी कंपनी McAfee found Goldoson के रिसर्चर ने अपने ब्लॉट में बताया कि यह वायरस GPS से जुड़ी जानकारी और ब्लूटूथ व वाई-फाई से कनेक्ट डिवाइस के बारे में जानकारी इकट्ठी करता है। इसके अलावा आपके फोन में डाउनलोड ऐप्स की लिस्ट भी यह वायरस कलेक्ट कर लेता है। मैलेयर यूजर की जानकारी के बिना बैकग्राउंड में चल रहे ऐड पर क्लिक भी कर सकता है।

बता दें कि इस वायरस के बारे में क्रिएटर्स और गूगल दोनों को जानकारी है। हालांकि, गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले इन ऐप्स को प्ले स्टोर से अब हटा दिया गया है।
अपने फोन से तुरंत हटा दें ये ऐप्स
अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक या तो इन प्रभावित ऐप्स के लिए डिवेलपर्स ने पैच अपडेट जारी कर दिया है या फिर गूगल ने इन्हें प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है। यूजर्स को भी यह सुनिश्चित कना रूरी है कि उनके फोन में ऐप्स का मैलिशस वर्जन ना रहे। सुरक्षित रहने के लिए यूजर्स को अपने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने की जरूरत है।
देखें उन ऐप्स की लिस्ट जो इस वायरस अटैक का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि लिस्ट में डाउनलोड की संख्या भी दी गई है। इसके साथ ही यह भी बता या गया है कि डिवेलपर या गूगल ने सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया या इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
