केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) पदों की मेगा भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है.
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 02 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल थी.

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कुल 9,212 खाली पद भरे जाएंगे. इनमें 107 रिक्त पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अभी अप्लाई करने के लिए –
CRPF Constable Vacancy 2023: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
ड्राइवर – 2372 पद
मोटर मैकेनिक व्हीकल – 544 पद
मौची – 151 पद
कारपेंटर – 139 पद
टैलर – 242 पद
ब्रास बैंड – 172 पद
पाइप बैंड – 51 पद
बिगुलर – 1360 पद
माली – 92 पद
पेंटर – 56 पद
कुक/ वाटर कैरिअर – 2475 पद
धोबी – 406 पद
बारबर/ हेयर ड्रेसर – 304 पद
सफाई कर्मचारी – 824 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 9,212
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को कम से कम मैट्रिक (कक्षा 10वीं) पास होना जरूरी है. इसके अलावा, ड्राइवर पदों के लिए आयुसीमा 21 से 27 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित है. लिखित परीक्षा का आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है. अधिन जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
जुलाई में होगी भर्ती परीक्षा
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, सीआरपीएफ 01 से 13 जुलाई, 2023 के बीच पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा. एग्जाम के एडमिट कार्ड 20 जून को जारी किए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा. इसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
