सारंगढ़: गर्मी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भूजल स्तर गिरने से ग्रामीण इलाकों में जलसंकट उत्पन्न हो गया है। ग्राम पंचायतों व नगरों में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। जिला मुख्यालय से लगी बोईरडीह की 1200 की आबादी एक बोर के भरोसे है। मोहल्लों में सप्लाई के लिए जनप्रतिनिधि टैंकर भेजकर सप्लाई करा रहे हैं। अफसरों के शिकायत के बाद भी उपाय नहीं हो रहा है।
ग्राम पंचायत बोईरडीह में पानी के लिए हायतौबा मची हुई है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत की आबादी 1200 हैं। यहां 10 हैडपंप बंद हैं, 9 बोर में से 8 बंद हैं, एक बोर चालू है जहां से जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह 1500 लीटर वाली टंकी भटककर ट्रैक्टर या मालवाहक के जरिए मोहल्लों में सप्लाई करते है।

इससे लोगों को जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि महीनेभर से यह समस्या बनी हुई है। पंचायत सरपंच सुबह से पानी सप्लाई करने में व्यस्त रहता है। सम्मेलाल साहू, कोमल साहू, सीताराम पटेल, भरत साहू दयाराम यादव, राजू, साहू आदि ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत का प्रमुख हैंडपंप बंद हो गया। साथ ही बोरवेल सूख गए। जिस बोरवेल से पानी की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों को मजबूरीवश तालाब का पानी भी पूरी तरह से गंदा हो गया है, किसी भी तरह की कार्य करना असंभव है, लेकिन फिर भी काम चला रहे हैं। महिलाओं को
घर के कार्य के लिए तालाब से पानी लाना पड़ रहा है। उन्हें भी बहुत अधिक परेशानी हो रही है।

सुबह पेयजल के लिए हायतौबा मचती है। अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव वालों को एक बोर का सहारा है। ग्रामीणों का कहना है कि 9 बोर से पानी लेने वालों का दबाव अब एक बोर पर है, ऐसे में यह बोर कभी भी खराब हो सकता है।
साइकिल और बाइक से पड़ोसी गांव जाकर लाते हैं पानी –
बोईरडीह के लोग माधोपाली टांगर सहित आसपास के गांव से सुबह से ही साइकिल एवं ट्रैक्टरों में अपनी सुविधा के हिसाब से पानी लाकर काम चला रहा हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कामकाजी लोगों को समस्या हो रही है। किसानों ने बताया कि मवेशियों के लिए पानी की समस्या ज्यादा है। आसपास के खार में पानी है तो वहां से पानी पी लेते हैं अब फसल पकने पर है, किसानों ने नलकूप बंद कर दिया है। अब मवेशी और लोगों को पीने और उपयोग के लायक पानी नहीं मिल रहा है।
नल जल योजना शो पीस:
लोगों को नहीं मिल रहा पानी ग्रामीणों ने बताया कि गांव की स्थिति चिंताजनक है । बिजरल की समस्या के चलते हालात और बिगड़े हुए हैं। पंचायत में हर घर में नल जल योजना के तहत नल लगाया है, लेकिन अभी तक उसमें पानी नहीं आया है। इससे परेशानी भी बढ़ गई है, क्योंकि जगह जगह पाइप के लिए खुदाई करने से गांव में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। नल जल योजना घर में शोपीस बनकर रह गया है। पंचायत में पानी की समस्या तो हो रही
है। साथ ही स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन मिल रहा है। पानी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। पानी की टंकी स्कूल परिसर में पहुंचते ही बच्चे पानी लेने के लिए पहुंच रहे हैं ।
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
