सारंगढ़। संतोष कुमार गुप्ता सहा. शिक्षक जिला मुंगेली पूर्व में नेपाल तक सायकल यात्रा कर चुके । अभी नशा मुक्ति, मोबाइल के लत को दूर करने शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए पूरे छग की सायकल यात्रा पर निकले हैं । दिनाँक 23 मार्च को अपनी 12 वें दिन की यात्रा रायपुर से प्रारंभ कर आरंग,महासमुन्द पिथौरा, बया, बिलाईगढ़, भटगांव होते हुए सारंगढ़ तक जा रहे है । रायगढ़ होते हुए जशपुर तक जाएंगे। हमारे जांबाज शिक्षक साथी श्री संतोष गुप्ता जी के उत्साह वर्धन के लिए बिलाईगढ़, भटगांव आगमन समय 11 बजे भटगांव बस स्टेण्ड मे शिक्षक साथियों व्यापारी बंधुओ, पत्रकार साथियो , नगर वासियो ने स्वागत किया ।

सायकल यात्री शिक्षक संतोष गुप्ता ने बताया कि – मूलतः बिलासपुर के निवासी है और मुंगेली से यात्रा प्रारम्भ किये , जहाँ कलेक्टर महोदय ने झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया । संतोष गुप्ता जी ने बताया कि – शिक्षक के ऊपर समाज के उचित मार्गदर्शन की अहम जिम्मेदारी होती है, समाज मे जागरूकता लाने हेतु पूरे प्रदेश का सायकल यात्रा करके संदेश दे रहे है ।क्या संदेश देना चाहते है पूछने पर उन्होंने बताया कि – समाज मे फैली गलत आचरण को दूर करना है मेरा उद्देश्य जिसमें नशा मुक्ति , इंधन बचाना, बच्चो को मोबाइल की लत से बचाना , सायकल का अधिक उपयोग करके इंधन बचाना और स्वस्थ रहना । सेहत के प्रति लोगो को जागरूक करना, प्रदेश को प्रदूषण से बचाना इन उद्देश्यों को लेकर यात्रा कर रहा हुं ।
विदित हो कि -लोगो का बहुत प्यार आशीर्वाद मिल रहा है । भटगांव नगर वासियो ने भी साथ देते हुये अधिक से अधिक सायकल का उपयोग और नशापान से दूर रहने के लिए साथ देने का संकल्प लिया । इस अवसर पर शिक्षक जय प्रकाश देवांगन , शाहिद रहमान , उमेश्वर सिंह, पंकज दुबे, व्यापारी वर्ग से राकेश देवांगन ,नईम मोहम्मद, असारत खान,पप्पू सिदार , प्रदीप जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार रूपनारायण सिंह , राजू निराला उपस्थित थे ।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

