सारंगढ़ । भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ता दस दिन बूथों में पसीना बहाएंगे। इसी के साथ पार्टी के जिला पदाधिकारियों का बूथों में प्रवास हो रहा है।इस कड़ी में आज भेड़वन गुडेली मंडल के शक्ति केंद्र हरदी एवं सालर मल्दा ब मंडल के शक्ति केंद्र कपिस्दा ब ग्राम सोनाडुला में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान राष्ट्रपति के संसद में दिए गए अभिभाषण को पढ़ा गया। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को 11 प्रकार की दायित्व सौंपा गया।

विदित हो इस दौरान भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला संगठन प्रभारी निर्मल सिन्हा ने कहा कि – कार्यकर्ता पार्टी के संबंधित शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक के साथ मिलकर बूथ समिति को सशक्त करें। सभी कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश के खातिर कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सामूहिक चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि – पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अभियान से जोड़कर उनके मार्गदर्शन में बूथ को सशक्त करें। आगे उन्होंने कहा कि – आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र पर ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है। इसलिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आवंटित कार्यों को समर्पित रूप से आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, वरिष्ठ नेता दुर्गा सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, महामंत्री बृहस्पति यादव, महामंत्री रामकुमार थूरिया सहित शक्तिकेंद्र स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
