पेंड्रा। मरवाही के एक गांव की युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना महंगा पड़ा। साथ ही उसको ब्लैकमेलिंग का भी शिकार होना पड़ा।

दरअसल मरवाही के चलचली गांव की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये मध्यप्रेदश के सागर के रहने वाले अनिकेत रजक नाम के युवक से हुई और बाद में फोन और व्हाट्सएप्प के जरिये दोनों की बात होने लगी।
इस दौरान अनिकेत की जिद पर युवती ने न्यूड फोटो और कॉल किया, जिसका स्क्रीनशार्ट अनिकेत ने रख लिया और बाद में लगातार न्यूड फोटो की डिमांड करना शुरू कर दिया, जिसके बाद युवती ने परेशान होकर मरवाही थाने में आरोपी अनिकेत रजक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मरवाही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये प्रयास शुरू कर दी है। इसके पहले भी जिले में इंस्टाग्राम के जरिये पांच मामलों में युवतियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल के मामले सामने आ चुके हैं।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
