शहर के एक होटल में पुलिस ने दबिश देकर युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है जब बदायूं के होटल के अलग-अलग कमरों में पकड़ाई महिलाओं में दो कॉलेज छात्रा हैं और वो अपने प्रेमियों के साथ यहां आए थे। फिलहाल पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी जब बदायूं के रोडवेज थाना क्षेत्र के अजंता होटल में संदिग्ध काम किया जाता है। मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश दी। इस दौरान कमरे से दो छात्राओं सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों के परिजनों को भी बुलाया, तो पता चला कि जिसके साथ वो पकड़ाईं थी वो आस-पास ही रहने वाले थे।
बताया गया कि होटल के कमरों में तीन महिलायें और दो युवतियां मिली, जिनमें दो छात्रायें भी शामिल थी। इनमें एक छात्रा ने अपनी पहचान छिपाने को लेकर बुर्का पहन रखा था। पुलिस की पूछताछ में दो महिलाओं ने उनके साथ पकड़े गये लड़कों को अपने रिश्तेदार का हवाला दिया, लेकिन ऐसा कुछ साबित नहीं हो सका।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
