मंगलवार सुबह से करीब दो घंटे से ज्यादा देर तक बारिश हुई। बारिश से गेहूं, सरसों सहित कई फसलों पर असर पड़ा है | फसलें खराब हो रही हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारियों से सर्वे करा रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

कृषि विभाग ने भी एक निर्धारित फारमेट को मैदानी कर्मचारियों को भेजने के लिए कहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 24 से 26 मार्च तक पश्चिम से आ रही विक्षोभ की वजह से तापमान कम होने के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम में किसी तरह का कोई बदलाव होने संभावना नजर नहीं आ रही है।

बारिश होती है, तो फसलों पर भी असर पड़ेगा। लगातार बारिश होने से सरसो, मूंग, गेहूं सहित अन्य फसलें खराब होने की आशंका है। बहरहाल प्रशासन ने पटवारियों से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि खेतों में फसलों को हुए नुकसान का भुगतान उसके अनुसार किया जा सके।
गेहूं की फसलों को होगा ज्यादा नुकसान
गढ़उमरिया के कृषक रोहित पटेल ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसलों पर हवा चलने और बारिश होने से पौधे गिर रहे हैं। उनके पौधों पर कीट का प्रकोप है। सरसों के पौधे नाजुक होने के कारण इनमें ज्यादा नुकसान है। फसलों का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है, यदि आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम रहा तो सब्जियों के साथ में गेहूं और सरसो के खेतों में नुकसान पहुंचेगा। इसमें बाजार में सब्जियों के दाम असर पड़ेगा और कम उत्पादन होने से सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। बारिश से गेंहू को ज्यादा नुकसान हो सकता है। बहरहाल प्रशासन से मुआवजे का इंतजार है।
सर्वे करने के लिए कहा
“हमारे विभाग के मैदानी इलाके के कर्मियों को सर्वे कराने
के लिए कहा है। इसमें फसल क्षति पहुंचेगी। उसे बताने पर राजस्व विभाग के अफसरों के साथ प्लानिंग करके उसे आरबीसी छठद्ठ चार के तहत मुआवजे का वितरण कराने की प्रक्रिया करेंगे। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।” अनिल वर्मा,
- भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को दिया वरदान नाम पड़ा बद्रीनाथ, जानें बद्रीविशाल की कथा… - April 24, 2026
- गर्मियों में स्वाद का नया तड़का कटहल बिरयानी ने जीता दिल… - April 24, 2026
- काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन… - April 24, 2026
