सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड अर्न॒तगत आने चला ग्राम बैगीनलीह में पुरानी रंजिश कर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली कि गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने सर आया है। पिडित मिनकेतन बरिहा की शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस में आरोपी यादराम बरिहा के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कनकबीरा पुलिस चौकी के क्षेत्र अंतर्गत आने वाला ग्राम बैगीनडीह में बीती रात को मिनकेतन बरिहा के साथ यादराम बरिहा ने गाली गलौच कर मारपीट किया है। इस मामल मे प्रार्थी मिनकेतन बरिहा ने बताया कि वह ग्राम बैगीनडीह का रहने वाला है रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 16.03.23 के रात्रि करीबन 0830 बजे वह अपने बडे भैय्या सुकलाल के घर घूमने गया था ग्राम परसकोल का फुफुदीदी भी मेहमानी में उसके भैय्या के घर आये थे उसकी फुफुदीदी ने मुझे तुम शराब पीकर घर आये हो बोलने पर मिनकेतन ने तुम लोग ऐसी ही मुझे बार बार बोलते हो कहने पर उसका भतिजा यादराम बरिहा पुरानी बातो को लेकर आवेश में आकर मिनकेतन को अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये उसके गला को अपने हाथ में दबाते हुये घर से बाहर धकेल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये घर के बाहर गली में हाथ मुक्का एवं लाठी से मिनकेतन के साथ मारपीट किया है जिससे उसके दाहिने कमर, दाहिने पैर के घुटना एवं पीठ में चोट लगा है मारपीट करते समय मेरी मां गुगा बाई एवं पत्नी वुन्दावती बीच बचाव किये है। प्रार्थी मिनकेतन बरिहा की शिकायत पर कोतवाली थाना सारंगढ़ में आरोपी यादराम के खिलाफ भादवि 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

