सारंगढ़: पत्थर खदान मे काम करने से खफा था खदान संचालक प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने दर्ज किया मामला

सारंगढ़। दूसरे के पत्थर खदान मे मजदूरी करके अपना जीवन याचन करने वाले मजदूर को प्रितम भारती ने सिर्फ इस बात को लेकर गाली गलोच कर मारपीट किया क्योंकि वह प्रितम के पत्थर खदान मे मजदूरी नही करता है। प्रार्थी डोलामणी सिदार के शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रितम भारती के खिलाफ भादवि 294,506,34,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डोलामणी सिदार उम्र 40 पिता टीकाराम सिदार ग्राम गुडेली का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करता है। डोलामणी सिदार अभी लोकेश पटेल के पत्थर खदान में काम कर रहा है। इस बात को लेकर गांव के प्रितम भारती उसको मेरे खदान में काम नही कर रहे हो कहते हुये आज दिनांक 16.03.2023 को शाम करीबन 07 बजे गांव के प्रहलाद साहु के घर के पास बैठा था उसी समय युवराज पटेल, प्रितम भारती के साथ मेरे पास आकर तुम मेरे पत्थर खद्यान में काम नही कर रहे हो बोलते हुये गंदी गंदी गाली गलाौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये युवराज पटेल हाथ मुक्का से मारपीट किया व प्रितम भारती अपने हाथ में रखे देशी शराब पाव का खाली शीशी से डोलामणी के सिर में मारा तो उसके सिर में चोट लगकर खुन निकल रहा था घटना के संबंध ग्राम कोटवार त्रिलोचन चौहान, लाभो सिदार व चंद्रशेखर पटेल को बताया है। प्राथी डोलामणी सिदार के
शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रितम भारती क खिलाफ भादवि 294, 506, 34, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




