सारंगढ़ बिलाईगढ़। सस्ता राशन जिन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है वे उसे यदि बेच रहे हैं तो यह अपराध है। वहीं पीडीएस के राशन को खरीदने वाला खरीदार भी अपराधी होगा। क्योंकि इस प्रकार राशन को खरीद कर बेचना सरकार के उद्देश्य व उसके नियम का उल्लंघन ही है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती हे। जिले में सरकार द्वारा बीपीएल के अलावा एपीएल हितग्राहियों को राशनकार्ड जारी किया गया है। सभी पीडीएस की दुकान से चावल लेने के बाद बिचोलियों को बेच दिया जाता है। ऐसे बिचोलिए दुकानों के आसपास ही सक्रिय रहते हैं पर दुकान संचालक व खाद्य विभाग के अधिकारी इन पर कार्रवाई करने से बचते हें। दुकानदार तो कार्ड में जिनका नाम होता है उनकी तस्वीर लेने के बाद ही राशन देते हैं, इसलिए वे बच जाते हैं कि बाहर वह अपने समान का कुछ भी करे। लेकिन विभागीय अधिकारी ऐसे लोगों पर जो सस्ता राशन लेकर महंगे बेचते हैं व जो खरीदते हैं क्षेत्र के कई व्यापारियों द्वारा खरीदकर इकट्ठा करने के थोक के भाव में नामचीन व्यापारियों (राइस मिल मालिको) द्वारा पीडीएस चांवल को खरीदकर अधिक दामों पर आम लोगों को बेंचा जाता है लेकिन क्षेत्र के खादय विभाग के अधिकारी को जानकारी होते हुए भी इन लोगों पर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है विभागीय अधिकारी की सरंक्षण होने की वजह से ये कारोबार बहुत ही बेखोफ तरीके से संचालित किया जा रहा है लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों जो कि सरकार से जुड़े होने के बाद भी सरकार द्वारा गरीब लोगों या आम लोगों के लिए चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजना सरकार के उद्देश्य पर पानी फेर रहें हैं जबकि पीडीएस की चांवल खरीदना ओर बेचना दोनों अपराध है फिर भी बड़े अधिकारी भी इस मूद्दा को लेकर मौन साधे हुए हैं।

- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




