सरकार और राज्य सरकारें गरीबों के लिए कई तरह की योजनाओं चला रही हैं। मोदी सरकार की तरफ से गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को शुरू किया गया है।
जिसके तहत गरीब लोगों को फ्री राशन मिलता है तो कुछ सब्सिडाइज रेट पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गरीबों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए एक नई योजना का ऐलान किया है।

इन परिवारों को मिलेगी मदद
हरियाणा के सीएम खट्टर ने सालाना 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ऐसे परिवार के सदस्य की मौत हो जाने और अपंगता होने पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आधिकारिक बयान के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना का मकसद वैसे परिवार को सदस्य की मृत्यु (प्राकृतिक या दुर्घटना) अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। जिसकी सालाना आय 1.80 लाख रुपए से कम है।
पहचान पत्र के आधार पर होगा सत्यापन
सालाना आय का सत्यापन परिवार के पहचान पत्र पर किया जाएगा। उम्र के आधार पर लाभार्थी को अलग-अलग वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ ही इस योजना में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत दो लाख रुपए की राशि भी शामिल होगी। खट्टर ने एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास (HPSN) योजना के लिए क्रियान्वयन एजेंसी होगी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
