जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। हर दूसरे दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। बेलगाम रफ्तार और खराब सड़क व्यवस्था और लोगों की लापरवाही की वजह से लोग बाग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है।
आज घंटे भर पहले रोड एक्सीडेंट का ताजा मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र के सब्जी मंडी, पटेलपाली के पास से निकल कर सामने आई है।
चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल चलते राहगीर को अपने चपेट में ले लिया। सिर में डंपर का चक्का चढ़ जाने से सिर चकनाचूर हो गया जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई।मौके पर पहुंची 112 की टीम ने शव को जिला अस्पताल लाया है जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम श्याम खड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी छातामुड़ा, नोनाइडिपा का रहने वाला बताया जा रहा है। जो पटेलपाली की ओर से अपने घर की ओर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
