भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलने जा रहा है। राजस्थान के ऊपर बनने वाले प्रेरक चक्रवात का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर आज से देखने को मिलेगा जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आज शाम से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के असर के चलते अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
बारिश का येलो अलर्ट जारी
वहीं 16-17 मार्च को तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। खासतौर पर प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। श्योपुरकलां, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, गुना, भिण्ड, राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, निवाड़ी, सीहोर, अलीराजपुर, बुराहनपुर में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
