सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान भूपेश बघेल के अंतिम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि – यह जन मन को धोखा देने वाली और निराश करने वाली बजट है । कांग्रेस की सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर शराब बंदी की बात की थी , परंतु शराबबंदी का जिक्र भी बजट में नहीं हुआ । पूरे प्रदेश को कांग्रेस सरकार ने नशे का हब बना दिया है। संविदा कर्मियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को इस बजट ने निराश किया है । उन पर भूपेश सरकार ने कोई राहत , कोई सुविधा नहीं दिया। पत्रकारों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी किसी तरह का प्रावधान इस बजट में नहीं किया गया है । कर्ज के बोझ तले राज्य को दबाकर अब आप जनता का भरोसा जीत लेंगे , इस गलतफहमी में न रहे । लोगों को बजट से बड़ी बड़ी उम्मीदें थी , आशाएं थी परंतु भूपेश सरकार ने सभी के उम्मीदों पर पानी फेरते हुए जन मन को निराश कर दिया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि – यह जनता का भरोसा तोड़ने वाला , अविश्वसनीय और जन मन को निराश करने वाला बजट है । कांग्रेस की सरकार ने लगातार झूठे वादे करके साढ़े 4 साल तक राज कर लिया है । अब इस सरकार की चला चली का बेला आ पहुंचा है । इस बजट के माध्यम से गांव, गरीब और किसानों को पुनः ठगने का काम भूपेश बघेल ने किया है । 2500 रुपए धान की कीमत वह भी मोदी सरकार के भरोसे दे देने से किसानों का भला नहीं होगा । गांव में सड़कें नहीं बनेगी , गांव में अस्पताल नहीं बनेंगे , वहां डॉक्टर नहीं रहेंगे , स्कूल नहीं होंगे , सिंचाई के लिए खेतों तक पानी नहीं पहुंचेगा , नकली खाद किसानों को देते रहेंगे तो कैसे गांव और गरीब किसान का उत्थान होगा ।प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें गरीबों के पक्का मकान डकार जाने वाले भूपेश बघेल का यह बजट छत्तीसगढ़ियों के लिए मजाक बनकर रह गया । यह बजट जन मन को निराश करने वाला बजट है ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
