सारंगढ़ । अग्रसेन सेवा समिति अध्यक्ष रमेश केडिया के अनुज वधू शहर के नामचीन ठेकेदार मनोज केडिया के भाभी श्री वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर केडिया की धर्मपत्नी एवं मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ केडिया के मातुश्री का निधन 7 मार्च 2023 को सुबह 7:30 हो गया है । जिसका अंतिम संस्कार सायं 4 बजे नगर के मवेशी बाजार मुक्तिधाम में हुआ । मुखाग्नि स्व. सुषमा देवी के इकलौते पुत्र ऋषभ केडिया के द्वारा दी गई ।मुक्तिधाम में नगर के भाजपा नेता , कांग्रेसी नेता के साथ ही साथ गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे । आंचलिक अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष , संरक्षक नंदकिशोर केजरीवाल ने कहा कि – केडिया परिवार में हुए इस आकस्मिक निधन का भरपाई नहीं किया जा सकता । सुषमा देवी के चले जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता । स्व. श्रीमती सुषमा देवी केडिया बेहद , सरल , सहज , सामाजिक, धार्मिक और सुसंस्कृत महिला थी । केडिया परिवार में हुए इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति केडिया परिवार को रानी सती दादी और खाटू श्याम देवें । यह जानकारी मनोज कुमार केडिया वरिष्ठ ठेकेदार के द्वारा दी गई।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
