सारंगढ़। जिला कलेक्टर डॉ सिद्दकी के निर्देशानुसार उपसंचालक औषधि डॉक्टर एफआर निराला के द्वारा गठित टीम ने एक साथ सारंगढ़ के होटल , रेस्टोरेंट में जांच एवं निरीक्षण का कार्य किया गया । जिसमे सूरज होटल एवं राजेंद्र होटल में मिठाई के ट्रे में विनिर्माण तिथि एवं अवसान तिथि लिखने के निर्देश दिए गए। राजेंद्र होटल में साफ सफाई में बहुत कमी पाई गई , जिसके कारण उनके ऊपर नगरपालिका के द्वारा पेनाल्टी चार्ज किया गया , और आगे से सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया । करनी होटल बस स्टैंड में फ़ूड लाइसेंस नहीं पाया गया , जिसके कारण उनको 7 दिवस का समय दिया गया है । साथ हीं इंडियन स्पआइस और पंजाबी चूल्हा का भी सघन निरिक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
