सारंगढ़ मे उत्तरी गणपत जांगड़े की स्थिति सबसे मजबूत ! सारंगढ़ बन सकता है कांग्रेस का गढ़… प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप मे उभरी विधायक उतरी जांगड़े…
सारंगढ़। 2023 के दिसंबर माह मे छतीसगढ़ मे विधान सभा चुनाव सम्पन्न होने हैँ, जिसको लेकर संवेदनशील है जाने वाले सारंगढ़ विधानसभा में भी गहमागहमी शुरू हो गईं है। वर्तमान विधायक उत्तरी जांगड़े की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। 2018 मे विकट परिस्थिति मे टिकट प्राप्त हुई थी तब किसी को अंदेशा ही लगा की उत्तरी जीतेगी लेकिन, कांग्रेस की लहर मे उत्तरी जांगड़े ने भारी मतो से विजय प्राप्त की थी। तब की उतरी जांगड़े का व्यक्तित्व और चार साल बाद 2023 के उतरी जांगड़े के व्यक्तित्व मे जमीन आसमान का फर्क नज़र आ रही है। उतरी जांगड़े का व्यक्तित्व काफी परिवर्तित होकर प्रभावशाली बन चुका है। सारंगढ़ विधानसभा में अधिकांश मौकों पर विधायक दोबारा जीतकर चुनाव में विजय प्राप्त कर सके हैं।
चाहे वो कामदा जोल्हे हो या केराबाई मनहर या पदमा मनहर किसो ने भी लगातार विजय प्राप्त नही की। लेकिन वर्तमान परिस्थिति मे उत्तरी जांगड़े और उनके पति गणपत जांगड़े की जोड़ी या रिकॉर्ड तोड़ कर दोबारा विधायक बन सकती है यह वर्तमान स्थिति स्वतः बया कर रही है। क्योंकि वर्तमान में सारंगढ में उत्तरी जांगड़े की स्थिति काफी मतबूत नजर आ रही है।
अरुण मालाकार की लोकप्रियता बनेगी जीत की अहम वजह –
सारंगढ़ विधानसभा मैं जब से अरूण मालाकार ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं तब से वे पार्टी मे सबको साथ लेकर चल रहे हैं। विधायक उतरी जांगड़े की जीत पे अरूण माताकार की शानदार मेहनत भी शामित है। सारंगढ़ विधानसभा में खास बात यह है कि अरूण मालाकार और उतरी जागड़े सत्ता के दो केन्द्र नहीं बने है। बल्कि दोनो ही मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूती से थामकर जनहित का कार्य कर रहे हैं । ऐसे में आनेवाले चुनाव मैं सारगढ़ विधानसभा मै अन्य दलों की तुलना में मजबूत नजर आ रहे है।
उत्तरी की छवि के सामने अन्य उम्मीदवार बौने –
विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के पूर्व कांग्रेस के अन्य उम्मीदवार भी टक्कर में थे। लेकिन इन चार सालों मे जनता के बीच कम सक्रिय रहौ इसकी तुलना में उत्तरी जागड़े की सक्रियता जनता के बीच लगातार बढ़ती गईं। ऐसे में गणपत जांगड़े, उतरी जांगड़े और अरूण मालाकार की तिकड़ी सारगढ़ विधानसभा मे राजनैतिक रूप से एकछत्र जलवा कायम कर चूकी है। फिलहाल उतरी जांगड़े की छवि के सामने कांग्रेस का अन्य कोई भी नेता टिक पाने मे सक्षम नहीं है। इसका लाभ भी चुनाव मै उत्तरी जागड़ को मिलेगा।
