सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला पुलिस ने खुड़खड़िया जुआ खिलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही किया है। गोबरसिंघा चोक के पास राजकुमार बरेठ को खुड़खडिया जुआ खेलाते हुए बरमकेला पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। उसके खिलाफ 4 (क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरमकला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोबरसिंघा चोक के पास एक व्यक्ति रूपये पैसे का दाव लगवाकर खुडखुडीया नामक जुआ खेलवा रहा है सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड किये जो जुआ खेलने व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा एक व्यक्ति पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राजकुमार बरेठ पिता मैनेजर बरेठ उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गोबरसिंघा थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ का होना बताया जो रूपये पैसे का दाव लगवाकर खुडखुडीया नामक जुआ खेलाते रंगे हाथ पकडा गया। जिसके पास व फड से कुल नगदी रकम 650 रूपये एवं 01 लाल रंग का खुडखुडीया पट्टी, 06 नग खुडखुडीया गोटी, 01 नग बांस की टुकनी मिला जिसे पुलिस कब्जा मे लिया गया उक्त जुआडी का कृत्य अपराध धारा 4 (क) सार्वजनिक धरुत अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से उक्त जुआडी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
