रायगढ़ स्टेडियम में कार्डिनल चार्जर्स के बैनर तले आयोजित होने वाले कार्डिलल कप सीजन 6 का समापन शनिवार
रात को हुआ। भिलाई पाटन की कुम्हली टीम ने रायगढ़
की आरओआर गोल्ड को एकतरफा मैच में हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। उन्हें | लाख 21 हजार व उपविजेता को 55 हजार व ट्राफी दी गरई।

मैन आफ द सीरिज में 32 इंच का एलईडी टीवी, बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैटर दोनों को 3,333 रुपए कैश व ट्रॉफी दी गई। ये सभी इनाम कुम्हली 11 के अमित यादव को मिला। फाइनल में एक लोकल टीम और दूसरी टीम प्रदेश की ही थी, इससे पहले के फाइनल में टीम दीगर प्रांत की होती थी। कार्डिनल कप में जम्मू कश्मीर, बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसी जगह से टीम और खिलाड़ी आए।
कुम्हली ने 53 रनों से जीता फाइनल
फाइनल मुकाबले में कुम्हली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर्स में 105 रन का विशाल स्कोर खड़े किया। लिलेश नेताम ने 10 गेंदों में 35 रन बनाए जिसमें 5 छक्के शामिल थे। ओपनर अमित यादव ने
10 गेंद में 26 रन ठोक डाले, जिसमें 3 छक्का और 2 चौका शामिल था। आरआर गोल्ड के शिब्बू ही सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवर में 2 विकेट लिए।
15 दिनों तक चला राज्य स्तरीय फ्लड लाइट मैच –
कार्डिनल कप सीजन 6 के समापन के मौके पर सांसद गोमती साय, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, आलोक सिंह, ट्रिनिटी होटल के सरनदीप सलूजा आदि मौजूद थे। 15 दिन तक चले राज्य स्तरीय फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला मैच आरआर गोल्ड और केनापाली के बीच सेमीफाइनल हुआ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
